{"_id":"6481e362da12407eae025a69","slug":"for-the-first-time-after-seven-months-the-bus-reached-baralacha-pass-the-tourists-saw-snow-covered-valleys-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: सात महीने बाद पहली बार बारालाचा दर्रा पहुंची बस, पर्यटकों ने निहारीं बर्फ से लकदक वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: सात महीने बाद पहली बार बारालाचा दर्रा पहुंची बस, पर्यटकों ने निहारीं बर्फ से लकदक वादियां
Thu, 08 Jun 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:04 PM IST
सार
हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने बारालाचा दर्रा तक के पांच पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी है। सात जून को सात महीने बाद पहली बार बस बारालाचा पहुंची।
विज्ञापन
बारालाचा दर्रा पहुंची बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटक 1,000 रुपये में पांच पर्यटन स्थलों का दीदार कर सकेंगे। हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने बारालाचा दर्रा तक के पांच पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी है। सात जून को सात महीने बाद पहली बार बस बारालाचा पहुंची। 30 अक्टूबर को बर्फबारी के कारण निगम ने बस सेवा बंद की थी। मनाली से चलने वाली बस बारालाचा तक आने वाले पांच पर्यटन स्थलों की न केवल सैर करवाएगी बल्कि निगम के गाइड पर्यटन स्थल से जुड़ी अहम जानकारी भी पर्यटकों को देंगे।
विज्ञापन
बारालाचा के बाद शिंकुला दर्रा के लिए भी निगम जल्द ही बस सेवा शुरू करेगा। पिछले वर्ष पर्यटन निगम ने 18 मई को बारालाचा दर्रा के लिए बस सेवा शुरू की थी। इस साल अधिक बर्फबारी होने के कारण करीब 20 दिन बाद बस सेवा शुरू की है। खास यह है कि बस में निगम के गाइड भी विशेष तौर पर रहेंगे। जो पर्यटन स्थल की बारीकियों के बारे में पर्यटकों को अवगत करवाएंगे। निगम बारालाचा दर्रा के लिए दो बसें चला रहा है। पहली बस 5:00 और दूसरी 6:30 बजे मनाली से चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: HRTC: देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर दौड़ी एचआरटीसी बस, 30 घंटे का सफर, 1736 रुपये किराया
विज्ञापन
सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू, तांदी संगम में भी बस कुछ देर के लिए रुकेगी। निगम के अनुभवी गाइड इलाके की जानकारी देंगे। यह बस दीपक ताल में भी रुकेगी। बारालाचा में बर्फ के बीच पर्यटक मस्ती करेंगे। शाम को करीब सात बजे बस वापस मनाली पहुंच जाएगी। निगम के परिवहन अधिकारी रामपाल ने बताया कि बारालाचा दर्रा के लिए इस साल करीब 20 दिन देरी से यह बस सेवा शुरू की गई है। उनके अनुसार शिंकुला दर्रा के लिए यातायात शुरू होते ही वहां के लिए भी डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। बारालाचा दर्रा के लिए दो बसें चल रही है।