फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Leh Delhi bus started from keylong today first day 20 passengers travelled

HRTC: देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर दौड़ी एचआरटीसी बस, 30 घंटे का सफर, 1736 रुपये किराया

Thu, 08 Jun 2023 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

1026 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सैलानी 1736 रुपये किराये में लेह-मनाली-दिल्ली के बीच सुहाने सफर का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन
HRTC Leh Delhi bus started from keylong today first day 20 passengers travelled
एचआरटीसी लेह-मनाली-दिल्ली बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर 265 दिन बाद बस सेवा शुरू हो गई है। केलांग बस अड्डे से सुबह 5:30 बजे बस लेह के लिए रवाना की गई। 46 सीटर बस में केलांग से 20 पर्यटक लेह के लिए रवाना हुए। 1026 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सैलानी 1736 रुपये किराये में लेह-मनाली-दिल्ली के बीच सुहाने सफर का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पिछले साल यह बस 15 मई को शुरू हुई थी। इस बार जून तक बर्फ गिरने से बस सेवा 23 दिन देरी से शुरू हुई। 30 घंटे के सफर में पर्यटक दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और लेह-लद्दाख का सैर-सपाटा कर सकेंगे। सफर में उन्हें समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे में बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे का भी अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 के पहले यह बस सेवा जुलाई के बाद शुरू होती थी। एचआरटीसी के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि वीरवार से केलांग बस अड्डा से लेह-मनाली-दिल्ली रूट की बस सेवा शुरू कर दी है। दिल्ली से लेह के लिए यह बस दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी और केलांग से सुबह पांच बजे लेह जाएगी।

लेह से दिल्ली के लिए सुबह 3:30 बजे रवाना होगी। बस का रात्रि ठहराव केलांग में होगा। अगली सुबह 10:30 बजे केलांग से दिल्ली रवाना होंगी। लगातार 30 घंटे के सफर में तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। पहला चालक बस को केलांग पहुंचाएगा। दूसरा केलांग से बिलासपुर, तीसरा बिलासपुर से दिल्ली तक सेवा देगा। दो परिचालकों में एक लेह से केलांग और दूसरा केलांग से दिल्ली तक ड्यूटी पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed