Shimla: किरतपुर-मनाली एनएच पर थलौट के पास भूस्खलन सुधार के लिए 294.10 करोड़ स्वीकृत
राष्ट्रीय राजमार्ग- 03 पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-21) के पंडोह-कुल्लू के बीच थलौट के पास हुए भारी भूस्खलन में सुधार करने के लिए 294.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 03 पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-21) के पंडोह-कुल्लू के बीच थलौट के पास हुए भारी भूस्खलन में सुधार करने के लिए 294.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। प्राकृतिक आपदा के चलते थलौट के पास बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था। इससे कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही थी। प्रदेश सरकार ने केंद्र से इस सड़क में सुधार के लिए राशि जारी करने की मांग की थी। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को यह राशि जारी कर दी है। इसकी सूचना प्रदेश सरकार को भी दी गई है।
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया में जानकारी साझा की है। अब इस संवेदनशील संकरी पहाड़ी रास्ते पर यात्रा न केवल सुगम होगी बल्कि ढलानों की स्थिरता बढ़ने से भविष्य में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को भी न्यूनतम किया जा सकेगा। उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की यह मदद हिमाचल के बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने में मील का पत्थर साबित होगी। बता दें, थलौट के पास फोरलेन पर टनल के मुहाने और आगे गांव के पास भारी भूस्खलन हर वर्ष चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन अब इसका स्थायी समाधान हो सकेगा। इस व्यवधान के कारण यहां फोरलेन पर एक टनल आठ माह से बंद है और केवल पुराने मार्ग से सड़क यातायात के लिए खुली है।