फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   footpath repairing in shimla.

पैदल चलने वालों की राह होगी आसान

Mon, 03 Nov 2014 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Nov 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
footpath repairing in shimla.

अच्छी खबर! शहर में पैदल सफर करने वालों को अब गाड़ियों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। दिसंबर के अंत तक लोनिवि शहर में बंद पड़े फुटपाथों की रिपेयर का काम पूरा कर लेगा।

विज्ञापन


लंबे समय से रिपेयर के चलते बंद पड़े फुटपाथों के कारण राहगिरों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही थीं। लोग गाड़ियों के बीच ही सड़क पार करने को मजबूर थे। बीते साल रेलवे स्टेशन के पास पैदल मार्ग का लेंटर टूटने से दो युवक गिर गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे स्टेशन से एजी क्रासिंग तक लोहे का रास्ता बनाकर इसे लोगों के लिए खोला गया। बाकी जगह पैदल मार्ग को रिपेयर के चलते बंद कर दिया था। लोनिवि ने 50 लाख के टेंडर कर शहर के बंद पड़े फुटपाथों की रिपेयर का काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत सभी बंद पड़े पैदल मार्गों को लोहे का बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से उतरने और चढ़ने के लिए फुटपाथ में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लोहे की सीढ़ियां भी बनाई गई हैं। रिपेयर होने के बाद सभी बंद फुटपाथों को राहगिरों के लिए खोल दिया जाएगा। पैदल मार्ग खोले जाने के बाद नाभा और फागली सहित आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधा होगी।


रेलवे स्टेशन से पुराने बस स्टेंड आने जाने वाले लोगों को भी गाड़ियों के बीच सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। लोनिवि ने रेलवे स्टेशन से विक्ट्री टनल तक रिपेयर का काम पूरा कर लिया है। फुटपाथ को लोहे का बनाकर राहगीरों के लिए खोल दिया है।

लोनिवि टालेंड से खलीनी तक अधूरे बने फुटपाथ को भी पूरा बनाएगा। पहले यह फुटपाथ पूरा नहीं बन पाया था। विभाग दिसंबर माह के अंत तक इसे पूरा बनाएगा।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी ने कहा कि दिसंबर माह के अंत तक सभी बंद पड़े फुटपाथ रिपेयर कर राहगिरों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed