फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   footpath constructed in shimla

शहर में बनेंगे नये फुटपाथ, पार्किंग, बुक कैफे की सौगात

Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
footpath constructed in shimla
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जनता को दी 23.16 करोड़ रुपये की सौगात
विज्ञापन

कसुम्पटी में व्यावसायिक परिसर और पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले शहरवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात मिली है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को शहर में स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत और नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे 23.16 करोड़ रुपये के कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सबसे पहले सुबह 11:00 बजे लोअर ढली में 46 लाख रुपये से निर्मित पार्क और स्टील पार्किंग का उद्घाटन किया। इसके बाद संजौली चौक पर 4.70 करोड़ रुपये से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का शिलान्यास किया। संजौली चौक को चौड़ा करने के काम के चलते यहां बनी कुछ दुकानें तोड़ी जानी हैं। इन दुकानों को इस परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद छोटा शिमला में 65 लाख रुपये से बनाए बुक कैफे का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बना यह शहर का पहला बुक कैफे है। कसुम्पटी में 1.68 करोड़ रुपये में बने व्यावसायिक परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर में आठ दुकानें, एक बुक कैफे, दो सार्वजनिक शौचालय और 30 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। कसुम्पटी में ही 72 लाख से बनने वाले एक अन्य व्यावसायिक परिसर की आधारशिला भी रखी। इसमें भी दुकानें शिफ्ट होंगी। जीवणू कालोनी में स्मार्ट सिटी और अमृत मिशन के तहत 95 लाख से बनी बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया। पार्किंग में 70 गाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंथाघाटी से टुटीकंडी
तक बनेगा फुटपाथ
शिमला। शहर के सर्कुलर रोड के बाद अब पंथाघाटी चौक से विकासनगर, बीसीएस, खलीनी होते हुए टुटीकंडी तक फुटपाथ बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि शहर में भारी यातायात के बीच पैदल चलने वाले लोगों को भी फुटपाथ की सुविधा मिलनी चाहिए। शहरभर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 37 किलोमीटर लंबी सड़क पर फुटपाथ बन रहे हैं। इस मौके पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षद विदुषी शर्मा, राकेश चौहान, राकेश शर्मा, पूरनमल और आनंद कौशल मौजूद रहे।

मंत्री बोले, कांग्रेस ने एक भी पार्किंग नहीं बनाई
उद्घाटन कार्यक्रमों के दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई। बोले कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में एक भी पार्किंग नहीं बनाई। सभी पार्किंग उनकी भाजपा सरकार में बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed