फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   foot bridge structure collapse in Karsog Mandi Himachal Pradesh

तेज हवा से ढह गया 19 लाख से बन रहे फुट ब्रिज का ढांचा

Sat, 08 May 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 May 2021 05:37 PM IST
सार

सतलुज नदी पर 19 लाख रुपये की लागत से बन रहा चाबा-शाकरा फुटब्रिज का ढांचा शनिवार को तेज हवाओं में ढह गया। हादसे के समय पुल का निर्माण रुका था। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। इस पुल के निर्माण से मंडी और शिमला की करीब पांच सौ की आबादी को फायदा मिलना था। लोनिवि के आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
foot bridge structure collapse in Karsog Mandi Himachal Pradesh
चाबा-शाकरा फुटब्रिज का ढांचा तेज हवाओं में ढह गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतलुज नदी पर 19 लाख रुपये की लागत से बन रहा चाबा-शाकरा फुटब्रिज का ढांचा शनिवार को तेज हवाओं में ढह गया। हादसे के समय पुल का निर्माण रुका था। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। इस पुल के निर्माण से मंडी और शिमला की करीब पांच सौ की आबादी को फायदा मिलना था। लोनिवि के आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


यह फुटब्रिज लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन सुन्नी के तहत बन रहा है। शनिवार को निर्माणाधीन पुल का ढांचा हवा के तेज थपेड़ों से कुछ देर तक झूलता रहा। देखते ही देखते पुल के एक हिस्से में लगे लोहे के बीम और चैनल टूटकर नदी में गिर गए। इसके बाद पुल में उपयोग में लाई जा रही डेकिंग शीट भी हवा के साथ उड़कर नदी के तेज बहाव में बह गई। लाखों का पुल लोगों को समर्पित होने से पहले ही लोनिवि की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन


उधर, सवाल उठने लगे हैं कि घटिया निर्माण कार्य कर लोक निर्माण विभाग लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण के उपयोग में लाई जा रही सामग्री की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए सरकार से मामले की जांच करवाने की मांग की है। उधर, लोनिवि सुन्नी सब डिवीजन के एसडीओ चमन लाल सुमन ने कहा कि पुल कर कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था। ऐसे में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई ठेकेदार ही करेगा। कहा कि ठेकेदार को 10 दिनों में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की सूचना आला अधिकारियों को दे दी गई है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed