फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   food supply department Action : raid in atta mill supplying flour to depots, sample filled

खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई: डिपुओं को आटा सप्लाई करने वाली मिल में दबिश, सैंपल भरे

Thu, 13 Jan 2022 10:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jan 2022 10:29 PM IST
सार

खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज मेहरा के साथ निरीक्षण के दौरान उन्होंने आटे के सैंपल भरे।  मिल मालिक को निरीक्षण की भनक लगी तो उन्होंने मिल को बंद कर ताले लगा दिए। एसडीएम इंदौरा ने तालों को खुलवाया और मिल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
food supply department Action : raid in atta mill supplying flour to depots, sample filled
आटा सप्लाई करने वाली मिल में दबिश - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग को आटे की सप्लाई देने वाली कंपनी सर्वगुण फ्लोर मिल का इंदौरा के एसडीएम सौमिल गौतम ने औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज मेहरा के साथ निरीक्षण के दौरान उन्होंने आटे के सैंपल भरे।  मिल मालिक को निरीक्षण की भनक लगी तो उन्होंने मिल को बंद कर ताले लगा दिए। एसडीएम इंदौरा ने तालों को खुलवाया और मिल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


इस दौरान मिल में मिट्टीनुमा चीज पाई गई। फ्लोर मिल के मालिक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह गेहूं की सफाई करने से निकलता है। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि आटे की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसलिए निरीक्षण किया है और आटे के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को खाद्य आपूर्ति विभाग की लैब में भेजा जाएगा। अगर कोई खामी पाई गई तो उस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज ने बताया कि सर्वगुण फ्लोर मिल के आटे के सैंपल ले लिए गए हैं। इन्हें लैब में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed