फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   food safety department will purchase used oil from restaurants and dhabas

होटलों और ढाबों में बार-बार प्रयोग होने वाले तेल को खरीदेगा विभाग

Wed, 16 Sep 2020 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
food safety department will purchase used oil from restaurants and dhabas
फाइल फोटो

होटलों, ढाबों और रेस्तरां में बार-बार तेल को गर्म कर प्रयोग करने से मनुष्य के शरीर को होने वाले नुकसान को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बचे हुए तेल को खरीदने की योजना आरंभ कर दी है। इस योजना को ‘रुको’ नाम दिया गया है। खाद्य और सुरक्षा विभाग बचे हुए तेल को 30 रुपये प्रति लीटर के भाव पर दुकानदारों से खरीदेगा और इसे बायो डीजल तैयार करने में इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकतर होटलों, रेस्तरां और मिठाई की दुकानों में एक ही तेल से बार-बार मिठाई बनाने और अन्य खाद्य वस्तुओं को तलने में इस्तेमाल किया जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्र्भाव पड़ता है। इससे मोटापे की समस्या बढ़ रही है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। विभाग ने प्रदेश में तीन कंपनियों को दुकानदारों से तेल की खरीद के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


यह कंपनियां दो हफ्ते में एक बार तहसील स्तर पर बचे हुए तेल की खरीद करेंगी। इस संबंध में खाद्य और सुरक्षा विभाग ढाबा, होटल तथा रेस्तरां संचालकों को जागरूक करेगा तथा उन्हें जला हुआ तेल विभाग को बेचने के लिए प्रोत्साहित करेगा। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ऊना के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान ने कहा कि विभाग इस योजना को लागू करने के लिए दुकानदारों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमित निरीक्षण भी करेगा। सुरक्षा मानकों के मुताबिक तेल को दो से अधिक बार गर्म करना खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एक ही तेल को बार-बार गर्म किया जाता है तो उसमें फ्री रेडिकल्स का निर्माण हो जाता है, जो इंसानी शरीर में बीमारियों का कारण बन सकता है। जगदीश धीमान ने कहा कि जो दुकानदार अपना बचा हुए तेल बेचना चाहते हैं, वह विभाग के साथ संपर्क कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर 94182-79275 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed