{"_id":"5d9719928ebc3e01431c12d0","slug":"food-safety-commission-13-officers-including-manisha-nanda-dhiman-are-in-the-race-for-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा नंदा, धीमान समेत 13 अधिकारी खाद्य सुरक्षा आयोग के चेयरमैन की दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा नंदा, धीमान समेत 13 अधिकारी खाद्य सुरक्षा आयोग के चेयरमैन की दौड़ में
Fri, 04 Oct 2019 03:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
हिमाचल में खाद्य सुरक्षा आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग में चेयरमैन लगाने के लिए पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा समेत 13 पूर्व आईएएस अधिकारियों और अन्य ने आवेदन किया है। इस आयोग में राशन से जुड़े संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। तीन साल पहले इस आयोग के गठन की पहल हुई थी। अब इसमें चेयरमैन और सदस्यों की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
आवेदन की अतिथि तिथि खत्म हो गई है। इसमें आवेदन करने वाले ज्यादातर पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। मनीषा नंदा के अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी पीसी धीमान, बीसी बडालिया, सुनील शर्मा, केआर भारती, अश्वनी शर्मा आदि अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस आयोग में राशन में गड़बड़ियों संबंधित शिकायतें कर सकेंगे। लोगों को अगर समय पर राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है तो आयोग में आवेदन या फिर मेल या डाक के माध्यम से चेयरमैन को शिकायत कर सकेंगे। आयोग में लोगों की सुनवाई के लिए बैच बैठेगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव ने पहले आवेदन किया, अब वापस लिया
पूर्व मुख्य सचिव विपिन चौधरी ने भी खाद्य सुरक्षा आयोग में चेयरमैन के लिए आवेदन किया था, लेकिन जानकारी मिली है कि उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया है। इसके चलते अब आयोग में चेयरमैन के पद के लिए 13 लोग मैदान में हैं।