फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   food license date 4th august

कारोबारियों को चार अगस्त तक मोहलत

Sat, 01 Aug 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Aug 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
food license date 4th august

हिमाचल के छोटे-बड़े लाखों कारोबारियों को चार अगस्त तक फूड लाइसेंस बनाने होंगे। पंजीकरण भी इसी तिथि तक करवाना होगा। इसके बाद कारोबारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रदेश में करीब तीन लाख फूड बिजनेस ऑपरेटर हैं।

विज्ञापन


इनमें बड़े होटल व्यवसायियों से लेकर छोटे दुकानदार भी शामिल हैं। अभी तक सूबे के करीब 80 हजार फूड बिजनेस ऑपरेटरों ने ही पंजीकरण करवाया है। जबकि करीब सात हजार कारोबारियों ने फूड लाइसेंस बनाया है।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड एक्ट पांच अगस्त 2011 को लागू किया गया था। 12 लाख रुपये से अधिक टर्न ओवर वाले कारोबारियों को फूड लाइसेंस और जबकि इससे कम टर्न ओवर पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएसए के प्रावधानों के अनुसार बिना लाइसेंस कारोबार करने पर कोर्ट से छह की माह की कैद तथा पांच लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। जबकि पंजीकरण न करवाने पर दो लाख रुपये तक सजा हो सकती है। वहीं, तय तिथि के बाद आवेदन करने पर कारोबारी को प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये जुर्माना भरना होगा।

फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड की ओर से पंजीकरण तथा लाइसेंस के लिए चार अगस्त की तिथि तय की गई है। इसके बाद बिना पंजीकरण या लाइसेंस कारोबार करने पर सख्ती से निपटा जाएगा। मनजीत सिंह, डेजिनेटिड ऑफिसर मंडी।


अधिकतर कारोबारियों ने नहीं करवाया पंजीकरण- सूबे के अधिकतर कारोबारियों ने फूड लाइसेंस नहीं बनाए हैं और न ही पंजीकरण करवाया है। इन्हें चार अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद विभाग की ओर से शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed