{"_id":"6a8b0f90b962ce901505a231","slug":"price-down-in-mandi-shimla-news-c-19-sml1002-774787-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सब्जियों के दामों में 2 से 10 रुपये तक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सब्जियों के दामों में 2 से 10 रुपये तक गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों में मांग कम होने से घटे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों में मांग घटने के बाद सब्जियों के दाम गिर गए हैं। सब्जियों के दामों में 2 से 10 रुपये तक की गिरावट आई है। मंडी में फ्रासबीन, बंदगोभी और शिमला मिर्च के दामों में गिरावट आई है। आढ़तियों के अनुसार मंडी में रविवार को फ्रासबीन 40 से 53 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। वहीं पहाड़ी आलू 5 से 18 रुपये, शिमला मिर्च 25 से 35 रुपये, बंदगोभी 10 से 24 रुपये तक, पहाड़ी काकड़ी 30 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिकी। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में फ्रासबीन की आमद अच्छी है। फ्रासबीन की करीब 2000 से 2200 बोरियां, बंदगोभी की 700 से 800, शिमला मिर्च की 500 से 800 बोरियां आ रही हैं। अन्य राज्यों में भी सब्जियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके कारण मांग कम हुई है और दाम भी गिर गए हैं। आढ़तियों के अनुसार सब्जियों में 2 रुपये से लेकर 10 रुपये तक की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट फ्रासबीन में है। फ्रासबीन में 10 रुपये प्रतिकिलो तक कम हुई है। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि मंडी बाहरी राज्यों से मांग कम आ रही है। इसके कारण दामों में गिरावट आई है।