फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested in shimla

Shimla News: सालों से फरार चल रहे 30 उद्घोषित अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई, आठ माह में 16 गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in shimla
पांच लोगों ने किया आत्मसमर्पण, तीन मामलों में उद्दघोषित आपराधियों की हुई दोषसिद्धि, छह के रिकॉर्ड का किया निस्तारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। मामलों की नियमित समीक्षा, रिकॉर्ड के सत्यापन और मजबूत सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने तीन उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। इसमें एनडीपीएस और पोक्सो एक्ट के जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी भी शामिल थे। इस अभियान में अभी तक 30 उद्घोषित अपराधियों को ट्रैक डाउन कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में आठ महीनों में 16 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच से आत्मसमर्पण करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान तीन मामलों में उद्घोषित अपराधियों को दोषसिद्धि हुई है, जबकि छह उद्घोषित अपराधियों से संबंधित रिकॉर्ड का निस्तारण किया गया है। गिरफ्तार उद्घोषित अपराधियों में एनडीपीएस एक्ट और आरोपी पोक्सो एक्ट के अलावा चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भी शामिल हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने लगातार फील्ड वेरिफिकेशन के अलावा तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर फरार उद्घोषित अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर कानूनी दबाव बढ़ा है। इसके साथ ही यह संदेश भी गया है कि अपराध करने के बाद कानून से लंबे समय तक बचना संभव नहीं है। जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


इनसेट
7 वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

शिमला पुलिस के विशेष अभियान के तहत कई सालों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी शामिल हैं। हाल ही में पीओ सेल रोहड़ू ने करीब 7 वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी को एसीजीएम रोहड़ू ने धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के चार मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसी तरह से कई अन्य मामलों में भी पुलिस ने सालों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed