{"_id":"6a8ad8d29ef5cc5a7f020f66","slug":"rohru-hrtc-contract-worker-4-50-gram-chitta-heroin-seized-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रोहड़ू में एचआरटीसी के अनुबंध कर्मी से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद, सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रोहड़ू में एचआरटीसी के अनुबंध कर्मी से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद, सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
Sun, 23 Aug 2026 04:56 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:56 PM IST
सार
रोहड़ू पुलिस ने अणु क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर कार्यरत है। 35 वर्षीय आरोपी भुवनेश्वर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद चिट्टे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस ने अणु क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अनुबंध आधार पर कार्यरत है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार्रवाई 22 अगस्त को की गई। रोहड़ू पुलिस थाना की टीम एचपीपीडब्ल्यूडी स्टोर, अणु के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका और नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति की पैंट की जेब से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया और सील कर दिया।
विज्ञापन
धारा 21 के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर निवासी रोहड़ू तहसील के रूप में की है। उसके खिलाफ पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नशे की सप्लाई को लेकर जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा उसे कहां से मिला और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या सप्लाई नेटवर्क जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।