फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Food items will be tested in a mobile lab, central govt sent a vehicle.

हिमाचल: चलती-फिरती लैब में होगी खाद्य वस्तुओं की जांच, केंद्र सरकार ने भेजी गाड़ी

Fri, 15 Mar 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 11:45 AM IST
सार

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वाहन के मिलने से खाद्य वस्तुओं में की जा रही मिलावट की शिकायतों पर अब तेज गति से कार्रवाई होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Food items will be tested in a mobile lab, central govt sent a vehicle.
खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने का वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को खाद्य वस्तुओं के सैंपल की जांच को लेकर आधुनिक सुविधाओं से लैस पहली चलती फिरती लैब मिलने वाली है। इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल को पहला वाहन भेज दिया गया है। हालांकि अभी इस वाहन में बनाई गई लैब शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन


इसके लिए अभी स्टाफ व अन्य औपचारिकताओं को पुरा किया जा रहा है। इसके बाद लैब में कार्य शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वाहन के मिलने से खाद्य वस्तुओं में की जा रही मिलावट की शिकायतों पर अब तेज गति से कार्रवाई होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पहले संबंधित अधिकारियों की टीमों द्वारा सैंपल को एकत्रित कर प्रदेश की कंडाघाट और महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों की लैबों में जांच के लिए भेजा जाता था। अब इस लैब के माध्यम से कहीं भी सैंपल की जांच की  जा सकेगी।  स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश को यह एकमात्र वाहन मिला है। इसे जिला सिरमौर में भेजा गया है। इस वाहन को सिरमौर के अलावा अन्य जिलों के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है। 

उक्त मोबाइल लैब के माध्यम से न केवल खाद्य वस्तुओं की सैंपल की जांच होगी बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने को लेकर भी काम किया जाएगा। वाहन पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के साथ-साथ जागो ग्राहक जागो आदि अंकित किया गया है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को भविष्य में मिलावट को लेकर भी जागरूक किया जा सकेगा।

विज्ञापन

लैब के लिए स्टाफ व अन्य औपचारिकताएं पुरी होते ही सेवाएं शुरू होंगी। उक्त लैब के माध्यम से  मौके पर ही खाद्य वस्तुओं के सैंपल की जांच की जा सकेगी।-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed