फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Food items are likely to become expensive due to increase in the prices of petrol and diesel.

Shimla News: पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री महंगी होने के आसार

Sat, 23 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Food items are likely to become expensive due to increase in the prices of petrol and diesel.
शहर की अनाज मंडी के कारोबारी बोले, भाड़ा बढ़ने के बाद बढ़ाने पड़ेंगे खाद्य सामग्री के रेट
विज्ञापन


कुछ कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए, पैकिंग में सामग्री घटा दी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में एक सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन बार हुई वृद्धि से अब खाद्य सामग्री के दामों में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

वहीं कुछ कंपनियों ने पैकेट बंद खाद्य सामग्री की मात्रा घटाकर दाम पुराने ही रखे हैं ताकि महंगाई का कारोबार पर असर न पड़े। लोगों को कंपनियों की इस कारस्तानी की अभी भनक नहीं लगी है। वहीं शहर के कारोबारियों का कहना है कि मालभाड़ा बढ़ने पर खाद्य सामग्री की कीमतों पर इसका असर पड़ना तय है, जिससे सामान महंगा हो जाएगा। इससे आम ग्राहकों पर महंगाई की मार पड़ना तय है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ता है। राजधानी शिमला की अनाज मंडी की करियाना दुकानों में सरसों का पी मार्का तेल 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं अन्य ब्रांड का तेल 180 से 200 के बीच है।
विज्ञापन

सफोला ब्रांड रिफाइंड 220 रुपये की पैकिंग में है, लेकिन अब पैकिंग 900 एमएल से घटकर 830 एमएल रह गई है। अन्य ब्रांड के रिफाइंड 120 रुपये में बिक रहे हैं, इसकी मात्रा अब घटकर 625 एमएल कर दी है। कांगड़ा जनरल स्टोर अनाज मंडी के मालिक सुमित सूद ने माना कि फिलहाल खाद्यान्न के दाम स्थिर बने हुए हैं, जो नई पैकिंग आ रही है, उसमें मात्रा कम हुई है दाम नहीं बढ़े हैं। अनाज मंडी मार्केट के प्रधान दीपक श्रीधर ने माना कि तेल की कीमतें बढ़ी हैं, तो भाड़ा बढ़ने पर खाद्यान्न के रेट भी बढ़ेंगे, जिससे सामान महंगा होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाय पत्ती की पैकिंग में 25 ग्राम कम, रेट वही रखा
चाय पत्ती की 250 ग्राम की पैकिंग जो पहले 200 रुपये में मिलता थी उसमें भी 25 ग्राम मात्रा कम कर नई पैकिंग में बिक रहा है लेकिन रेट नहीं बढ़ाए हैं। विदेशों से आयात होने वाले बादाम के दामों में प्रतिकिलो 50 रुपये की वृद्धि हुई है। बादाम 950 से 960 रुपये किलो हो गया है।

दालों की कीमतें अभी स्थिर
मार्केट में दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। इसमें धूली माश की दाल सबसे महंगी 160 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। इसके अलावा राजमाह 120 से 150, व्हाइट चना 100 से 140, रोंगी 100 से 120, चना 90 रुपये, माश 120 से 160, मूंग की दाल 120 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article