{"_id":"61c1eb4e8c81d44e56204206","slug":"food-festival-for-the-first-time-in-the-queen-of-hills-shimla-enjoy-kashmiri-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड फेस्टिवल: पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार लीजिए कश्मीरी खाने का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड फेस्टिवल: पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार लीजिए कश्मीरी खाने का लुत्फ
Wed, 22 Dec 2021 01:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:43 PM IST
सार
पर्यटन विकास निगम पहली बार शिमला के होटल हालीडे होम में कश्मीरी फूड फेस्टिवल ‘दावत-ए-वज्वान’ का आयोजन करने जा रहा है। शुक्रवार 24 दिसंबर से शुरू होने वाला यह फूड फेस्टिवल 31 दिसंबर तक चलेगा। फूड फेस्टिवल के लिए कहवा और मसाले कश्मीर से मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिसमस और न्यू ईयर पर देश-विदेश से आने वाले सैलानी शिमला में कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। पर्यटन विकास निगम पहली बार शिमला के होटल हालीडे होम में कश्मीरी फूड फेस्टिवल ‘दावत-ए-वज्वान’ का आयोजन करने जा रहा है। शुक्रवार 24 दिसंबर से शुरू होने वाला यह फूड फेस्टिवल 31 दिसंबर तक चलेगा। फूड फेस्टिवल के लिए कहवा और मसाले कश्मीर से मंगाए गए हैं। होटल हालीडे होम के रेस्टोरेंट में होने वाले कश्मीरी फूड फेस्टिवल में आने वाले लोगों का स्वागत कश्मीरी कहवा से होगा।
विज्ञापन
लाइव गजल नाइट के दौरान अतिथियों को कश्मीरी वेज और नॉन वेज व्यंजन परोसे जाएंगे। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा ने बताया कि कश्मीरी खाने की पहचान खुशबू से होती है। कश्मीरी करी में प्याज, लहसुन, अदरक का इस्तेमाल कम होता है। ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल ज्यादातर डेजर्ट में ही होता है। कश्मीरी मसाले ज्यादातर घर पर ही तैयार किए जाते हैं। इसलिए कश्मीर से मसाले मंगवाए गए हैं। कश्मीरी फूड फेस्टिवल में लोग हिमाचली व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। सिड्डू घी, बबरू, पकैन, मक्की की पूरी, साग भुजिया, अरबी की सब्जी, हांडो माश, बड़ा, इंडरा और सेपु बड़ी सहित अन्य परंपरागत व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए शिमला आने वाले टूरिस्ट इस बार कश्मीरी फूड फेस्टिवल ‘दावत-ए-वज्वान’ में कश्मीरी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कश्मीरी फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। फूड फेस्टिवल में अतिथियों को हिमाचली परंपरगत व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
- अमित कश्यप प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम
यह रहेगा मेन्यू
नॉन वेज
रोगन जोश - स्पाइसी लैंब
याखनी - दही में तैयार किया गया मीट
मेथी कीमा - स्पाइसी मटन
गुश्ताब - स्पाइसी चॉप्ड लैंब
वेज
लॉकी याखनी - लॉकी को स्पाइसी तड़का
कमल ककड़ी - ककड़ी को कश्मीरी मसाले का तड़का
दम आलू - कश्मीरी करी और मसालों में तैयार आलू
रावंगन - पनीर को मसाला तड़का
डेजर्ट
फिरनी और शूफ्ता (सभी ड्राई फ्रूट्स से तैयार)