फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Following the emergence of hepatitis cases, instructions were given to increase water sampling.

Shimla News: हेपेटाइटिस के मामले आने के बाद पानी की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Following the emergence of hepatitis cases, instructions were given to increase water sampling.
डीडीयू अस्पताल में आए हैं हेपेटाइटिस ए और ई के मामले
विज्ञापन

टीमें ने घरद्वार पर लोगों को कर रही हैं जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बच्चों में हेपेटाइटिस ए और ई के मामले आने के बाद महकमा सतर्क हो गया है। विभाग ने शिमला जल प्रबंधन निगम को पानी की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगम को साफ और स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए भी पत्राचार किया है।
दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में बीते दिनों हेपेटाइटिस ए और ई के मामले आए थे। इसके अलावा मेडिसिन ओपीडी में भी मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। यह मामले शिमला, तारादेवी और शोघी क्षेत्र से आए हैं। इसके बाद से विभाग की ओर से फील्ड में टीमें भी उतार दी हैं। यह टीमें घरद्वार पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। हालांकि अभी कलस्टर नहीं बना है लेकिन जहां से पीड़ित होकर बच्चे अस्पताल में उपचार के लिए आए थे वहां की सूची तैयार कर पानी के सैंपल जांच के लिए कहा है। अब तक हेपेटाइटिस से पीड़ित 20 मामले अस्पताल में आ चुके हैं। इसमें से 11 बच्चों का वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया है। इनमें से सात में हेपेटाइटिस ए के लक्षण पाए गए हैं। कुछेक अन्य मामले में हल्के लक्षणों भी बच्चे में देखे गए थे। इनका उपचार ओपीडी में किया गया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई वायरल संक्रमण हैं जो मुख्य रूप से मल और मुख मार्ग से फैलते हैं। बीते दिनों मामले आए थे। इसके बाद विभाग सतर्क है। विभाग की ओर से हर तरह से निगरानी की जा रही है। कलस्टर कहीं नहीं बना है। आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन समेत अन्य कारण है। लोगों से से स्वच्छ और साफ पीने का पानी पीने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे होता है ए और ई हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस ए और ई दूषित पानी और भोजन के सेवन से होता है। इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। इसके बाद बच्चों को उल्टियां और बुखार होता है। इसके अलावा बच्चों को बुखार, भूख कम लगना, उल्टी होना, आंखों में पीलापन, कमजारी आना/थकान, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, त्वचा में बार-बार खुजली भी होती है। इससे बचाव का आग्रह जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया है।



कोट
राजधानी में कंपनी नियमित सैंपल भर रही है। शहर में पानी के सैंपल फेल होने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। आगामी दिनों में भी सैंपल भरे जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-राजेश कश्यप महाप्रबंधक, शिमला जल प्रबंधन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article