फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flying squad of Vigilance and Forest Department raided Ghumarwin Forest Department office

Shimla News: विजिलेंस और वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने घुमारवीं वन विभाग कार्यालय में मारा छापा

Sat, 04 Feb 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Sat, 04 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Flying squad of Vigilance and Forest Department raided Ghumarwin Forest Department office
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के वन क्षेत्रों में अवैध खैर कटान की शिकायत पर विजिलेंस टीम और वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने घुमारवीं स्थित वन विभाग के कार्यालय में छापा मारा। शनिवार सुबह छापे के दौरान दोनों टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक दस्तावेज खंगाले। टीमें अपने साथ कुछ दस्तावेजों को भी साथ लेकर गई है। इसके बाद टीमों ने मल्यावर वन बीट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुमारवीं वन विभाग के कार्यालय के अधीन वन क्षेत्रों में खैर कटान की अनुमति दी गई है। ठेकेदारों की ओर से इन दिनों खैर कटान का काम चला हुआ है। इस खैर कटान की आड़ में अवैध खैर कटान भी हुआ है, ऐसी एक शिकायत एक व्यक्ति की ओर से दी गई है। हालांकि इस व्यक्ति ने पहले वन विभाग के कार्यालय में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उस व्यक्ति ने विजिलेंस और वन विभाग के शिमला कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह विजीलेंस और फ्लाइंग स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से घुमारवीं के कार्यालय में दबिश दी। इस कार्रवाई के बाद से कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, विजिलेंस पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने कहा कि खैर कटान संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत पर घुमारवीं वन विभाग के कार्यालय में छापा मारा गया। अभी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed