फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flute artist Ustad Mujtaba Hussain interview

वाद्य संगीत विषय में जोड़ा जाए बांसुरी वादन: मुजतबा

Wed, 14 Nov 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 14 Nov 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Flute artist Ustad Mujtaba Hussain interview

देश में लुप्त हो रही बांसुरी की धुनों को संजीवनी देने के लिए महाविद्यालय में वाद्य संगीत विषय में बांसुरी को जोड़ना आवश्यक है। देश-विदेशों में बांसुरी सम्राट के नाम से विख्यात उस्ताद मुजतबा हुसैन ने कहा कि बांसुरी वादन में बहुत से लोग अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन, संसाधानों की कमी से अभी बांसुरी वादन लोक धुनों और सुगम संगीत तक सीमित रह गया है। यदि बांसुरी वादन को शास्त्रीय संगीत से जोड़ा जाएगा, तो इससे न केवल बांसुरी का संरक्षण होगा। बल्कि बांसुरी वादन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


बांसुरी वादन को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अभियान छेड़ा है। हुसैन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) की संगीत विषय की छात्राओं से मिलकर उनको संगीत के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजतबा हुसैन ने इंटरनेशनल रोटरी क्लब महाराष्ट्रा के बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए 2015 में चैरिटी शो किया। इसमें 18 लाख रुपये चैरिटी एकत्रित हुई। बांसुरी वादन से इतनी चैरिटी एकत्रित होने पर संगीत निदेशक उत्तम सिंह ने उन्हें बांसुरी सम्राट का अवार्ड दिया। 

भगवान की जिंदगी में भी था संगीत का अहम रोल 
उस्ताद मुजतबा हुसैन देश के पहले मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति हैं, जिन्होंने बांसुरी वादन को चुना है। हुसैन कहते हैं कि हिंदु संस्कृति में जब भी हम भगवान के चित्रों को देखते हैं, तो उसमें किसी न किसी हाथ में वाद्य यंत्र जरुर दिखाई देगा।


यह इस बात का प्रतीक है कि संगीत का भगवान की जिंदगी में भी अहम रोल रहा है। इसलिए जरुरी नहीं कि पेशे के तौर पर ही संगीत को सीखा जाए। अपने आनंद के लिए भी संगीत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed