{"_id":"68ab1aeee14d7b3fa00ed697","slug":"flour-not-in-depoflour-not-in-depo-shimla-news-c-19-sml1002-590185-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डिपुओं में आटा खत्म, खाली हाथ लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डिपुओं में आटा खत्म, खाली हाथ लौटे लोग
विज्ञापन
एपीएल परिवारों पर दोहरी मार, बाजारों से तीन गुना दाम पर की खरीदारी
दालें पहले ही गायब, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग परेशान
दावा, शहर में पहुंची गाड़ी, मंगलवार को मिलेगा आटा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में रविवार दोपहर बाद आटा खत्म हो गया। ऐसे में जो उपभोक्ता आटे की खरीदारी के लिए डिपुओं में पहुंचे, उन्हें खाली हाथ मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिकांश लोगों ने तो मजबूरी में बाजारों से रिटेल में तीन गुना अधिक दाम देकर आटे की खरीदारी की।
राजधानी के डिपुओं में राशन की खरीदारी के लिए लोगों का जमावड़ा सुबह से ही लगना शुरू हो गया था। छुट्टी थी, तो ऐसे में सैकड़ों की तादाद में लोग खरीदारी के लिए बैग लेकर जुटने शुरू हो गए थे। हालांकि दोपहर तक स्थिति सामान्य रही और एपीएल परिवारों को आटा, चावल, चीनी, नमक और एक दाल मिलती रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद अधिकांश राशन डिपुओं में आटा खत्म हो गया। इसकी सूचना जब लोगों को संचालकों ने दी तो वे नाराज हुए। पंचायत भवन, संजौली, ढली, टुटू, चैप्सली समेत अन्य डिपुओं में आए सुरेश, अनिल मेहता, लीला, सुरेश और मोनिका ने कहा कि महंगाई का दौर है, ऐसे में हर वक्त पूरा राशन डिपो में मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि कभी दालें तो कभी तेल खत्म हो जाता है, अब महीने के अंत में आटा भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कमजोर तबके के लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि आटे की सप्लाई तुरंत डिपुओं में उपलब्ध करवाई जाए।
बता दें कि शहर में 50 के करीब राशन डिपो हैं। इन डिपुओं में शहर के करीब 25 हजार से उपभोक्ताओं को राशन दिया जाता है।
इनसेट
दावा : शहर में सप्लाई लेकर पहुंची गाड़ी, मंगलवार को मिलेगा आटा
आटे की सप्लाई खत्म होने की सूचना दे दी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि रविवार शाम के वक्त आटे की सप्लाई लेकर गाड़ी शिमला पहुंच गई है। सोमवार को बिल कटने के बाद ही आटे को राशन डिपुओं में भेजा जाएगा। लिहाजा मंगलवार को ही लोगों को डिपुओं में आटा मिल पाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
पांच किलो के आटे के लिए खर्च करने पड़ रहे 260 रुपये
शहर के डिपुओं में आटा 12 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध किया जाता है, लेकिन बाजार से 40 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों को आटा खरीदना पड़ा। इस वजह से लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ा है। लोगों को पांच किलो की आटे की पैकिंग खरीदने के लिए 250 से 260 रुपये खर्च करने पड़े।