{"_id":"5845748e4f1c1bfd64447b08","slug":"flights-delayed-in-foggy-weather-at-bhuntar-airport-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की चपेट में कुल्लू घाटी, रास्ते से दिल्ली लौटा विमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की चपेट में कुल्लू घाटी, रास्ते से दिल्ली लौटा विमान
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में धुंध की वजह से हवाई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कम विजिबिलिटी की वजह से सोमवार को दिल्ली से भुंतर के बीच हुई एयर इंडिया की उड़ान भुंतर एयरपोर्ट में लैंड नहीं कर सकी। लिहाजा, रास्ते से ही जहाज दिल्ली लौट गया। चार दिन के भीतर यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
दो दिसंबर को भी भारी धुंध के कारण यहां विमान नहीं उतर सका था। विमान के लैंड न करने से सोमवार को 68 यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 40 यात्रियों ने दिल्ली से कुल्लू-मनाली के लिए उड़ान भरी थी जबकि 28 लोगों को भुंतर से दिल्ली जाना था। भुंतर स्थित
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली के एयरपोर्ट निदेशक एएन शर्मा ने बताया कि बीते डेढ़ सप्ताह से यह समस्या आ रही है। इस दौरान दो बार जहाज लैंड नहीं हो सका। वहीं, दिल्ली में घने कोहरे की वजह से फ्लाइट आधा से एक घंटा देरी से भी पहुंच रही है। शर्मा ने कहा कि बारिश होने पर ही धुंध की समस्या से राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन