{"_id":"6104226345042c51a2716aec","slug":"flash-flood-alert-in-six-districts-of-himachal-pradesh-rain-yellow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी, बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी, बारिश का येलो अलर्ट
Fri, 30 Jul 2021 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:34 PM IST
सार
चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। पांच अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
लाहौल: घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए उफनते जाहलमा नाले को रस्सी से पार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। पांच अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
वीरवार रात से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक श्रीनयनादेवी जी में 125, मंडी 99, संगड़ाह 60, पांवटा साहिब 47, जोगिंद्रनगर 46, धर्मशाला 45, गोहर 36, देहरा गोपीपुर 33, अंब 32, पच्छाद 30, मनाली 27, पंडोह-नूरपुर 26, गगल 25 और शिमला में सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन में डलहौजी में 27, चंबा चार, मनाली तीन और मंडी-शिमला में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, कांगड़ा-बिलासपुर 31.0, सुंदरनगर 30.1, हमीरपुर 30.2, चंबा 29.8, नाहन 28.6, भुंतर 28.1, सोलन 28.0, धर्मशाला 27.2, शिमला 22.5, कल्पा 21.0, केलांग 19.8 और डलहौजी में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन