फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flag hoisted on BJP's foundation day, laddus also distributed

Shimla News: भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया झंडा, लड्डू भी बांटे

Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisted on BJP's foundation day, laddus also distributed
चक्कर में पार्टी कार्यालय में हुआ आयोजन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को नेताओं ने बताया पार्टी का इतिहास

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा का स्थापना दिवस सोमवार को जिला शिमला में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय दीप कमल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ध्वज फहराने के साथ ही लड्डू भी बांटे गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी किस तरह से आगे बढ़ी और कैसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सफर तय किया। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं चुराह के विधायक डॉ हंसराज, भरमौर के विधायक डॉ जनकराज भी उपस्थित रहे। डाॅ. हंसराज ने बताया कि पंडित, दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने आम कार्यकर्ताओं की पार्टी ने देश का नाम विश्व के अग्रिम मानचित्र पर दर्ज करवाया है। जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना हमें गौरवान्वित महसूस करवाता है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, राजेंद्र जिन्ना, सुशील चौहान,कमल ठाकुर,मोहित ठाकुर, विजय परमार,निशा ठाकुर,कमलेश मेहता,रचना जिन्ना, आशा शर्मा,बिट्टू पाना ,कल्याण धीमान,भानु चौहान,बिलाल शाह, जिला मीडिया विभाग प्रमुख एवं प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा,जितेंद्र भोटका,सपना कश्यप और जिला मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article