{"_id":"6afda23891271100cf075f68","slug":"five-youths-arrested-with-chitta-synthetic-drug-in-navbahar-and-shoghi-shimla-news-c-19-sml1002-821890-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नवबहार और शोघी में चिट्टे के \nसाथ पांच युवक किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नवबहार और शोघी में चिट्टे के साथ पांच युवक किए गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, पूछताछ कर नशा तस्करी के स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस
आरोपियों में से चार संजौली, एक कोटी का रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस शहर में नशा तस्करी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से चार संजौली और एक कोटी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार पहला मामला छोटा शिमला थाना क्षेत्र के नवबहार का है। यहां स्टोक्स भवन संपर्क मार्ग पर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। संदेह के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने छोटा शिमला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में संजू (22), सूरज (30) और अर्जुन (22) निवासी संजौली शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
दूसरा मामला बालूगंज थाना क्षेत्र के शोघी का है। यहां स्पेशल सेल शिमला की टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपाए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बालूगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में साहिल सूद (30) निवासी संजौली और साहिल ठाकुर निवासी कोटी, जिला शिमला शामिल हैंं। दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। शिमला पुलिस जिले के युवाओं को नशे से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।