फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five states of the country got 41 Forest ranger Van Rajik, Convocation ceremony held at Himachal Forest Academ

Mandi News: देश के पांच राज्यों को मिले 41 वन राजिक, हिमाचल वन अकादमी में हुआ दीक्षांत समारोह

Wed, 08 Feb 2023 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

प्रदेश वन अकादमी से प्रशिक्षित 41 महिला व पुरुष वन राजिक (रेंजर) अब अपने-अपने राज्यों में सेवाएं देंगे। बुधवार को अकादमी वन राजिक के छठे प्रशिक्षण कोर्स का समापन दीक्षांत समारोह के साथ हुआ। 

विज्ञापन
Five states of the country got 41 Forest ranger Van Rajik, Convocation ceremony held at Himachal Forest Academ
देश के पांच राज्यों को मिले 41 वन राजिक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश वन अकादमी से प्रशिक्षित 41 महिला व पुरुष वन राजिक (रेंजर) अब अपने-अपने राज्यों में सेवाएं देंगे। बुधवार को अकादमी वन राजिक के छठे प्रशिक्षण कोर्स का समापन दीक्षांत समारोह के साथ हुआ। इस मौके पर पासिंग आउट परेड में देश के पांच राज्यों के 41 वन राजिकों ने भाग लिया। दीक्षांत समारोह में प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल हिमाचल प्रदेश वीके तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण कोर्स में नागा संतोष अनुषा को संपूर्ण गतिविधियों में अव्वल रहने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नागा संतोष अनुषा ने वानिकी, पारिस्थितिकी एवं वन सर्वेक्षण व अभियांत्रिकी में और पय्यावाला वेंकैया चौधरी ने रेंज प्रशासन में रजत पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन


प्रशिक्षण में नागा संतोष ने प्रथम, सोनल वर्मा ने द्वितीय और नधा टीपी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान आयोजित मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में विसांगरी श्रीकांत ने प्रथम, आशुतोष ने द्वितीय व भूपेंद्र ने तृतीय स्थान, महिला वर्ग में नधा टीपी ने प्रथम, सोनल वर्मा को द्वितीय और प्रियंका पटेल को तृतीय स्थान पर रहने के लिए पदक से सम्मानित किया गया। मैराथन में पुरुष वर्ग में विसांगरी श्रीकांत और महिला वर्ग में सोनल वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहने पर भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि प्रधान मुख्य अरण्यपाल वीके तिवारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु रेंजर व विभिन्न गतिविधियों के विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी राजेश जे ईक्का ने इस मौके पर बताया डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण में देश के पांच राज्यों के चयनित 41 प्रशिक्षु वन राजिकों ने भाग लिया। जिसमें केरल से 19, उत्तर प्रदेश के 14, आंध्र प्रदेश से 6, तमिलनाडु से एक और छत्तीसगढ़ से 1 रेंजर शामिल रहा। इस प्रशिक्षण में 32 पुरुष और 9 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अकादमी के संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, चमन लाल जोशी, उप निदेशक पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह डोगरा, डीएफओ सुभाष पराशर व वासु डोगरा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed