फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five lakh rupee accidental insurance of himachal pradesh govt employees

अधिसूचना जारी: सभी दिहाड़ीदारों, कर्मचारियों का होगा पांच लाख का दुर्घटना बीमा

Mon, 22 Nov 2021 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Nov 2021 07:44 PM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी विभाग, बोर्ड और निगम अपने डीडीओ से प्रति कर्मचारी 200-200 रुपये कटवाएंगे और इस प्रीमियम को एक निर्धारित खाते में जमा करेंगे।

विज्ञापन
Five lakh rupee accidental insurance of himachal pradesh govt employees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सभी कर्मचारियों का पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा होगा। राज्य वित्त विभाग ने समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के नवीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। नियमित, अनुबंध, दिहाड़ीदार, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके अनुसार इस योजना को आवश्यक आधार पर लागू किया गया है। इन तमाम वर्गों के कर्मचारियों के नवंबर महीने के वेतन, दिहाड़ी या मानदेय से 200-200 रुपये प्रीमियम के रूप में काटे जाएंगे। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी विभाग, बोर्ड और निगम अपने डीडीओ से प्रति कर्मचारी 200-200 रुपये कटवाएंगे और इस प्रीमियम को एक निर्धारित खाते में जमा करेंगे।
विज्ञापन


चूंकि, इस योजना को लागू करना अनिवार्य किया गया है, इसलिए वे ऐसा करेंगे। दुर्घटना से मृत्यु होने पर पांच लाख, पूरी तरह से अक्षम होने पर भी पांच लाख रुपये, एक आंख और किसी एक अंग की क्षति होने पर भी पांच लाख रुपये, एक आंख और किसी एक अंग की क्षति होने पर दो लाख रुपये का क्लेम देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु होने की सूचना पर इस संबंध में कर्मचारी के कानूनी वारिस को 30 दिन में  देनी होगी। क्लेम के साथ पोस्टमार्टम की रिपोर्ट, एफआईआर की प्रति आदि दस्तावेज भी देने होंगे। उपयुक्त अथारिटी को मृत्यु प्रमाणपत्र भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed