फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five lakh cheque handed over to wife of martyr Tilak Raj in solan himachal

शहीद तिलकराज की पत्नी को सौंपा पांच लाख का चेक

Thu, 04 Apr 2019 06:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Five lakh cheque handed over to wife of martyr Tilak Raj in solan himachal
शहीद तिलकराज की पत्नी को चेक भेंट करते ओम स्वामी - फोटो : अमर उजाला

संत ओम स्वामी की संस्था बद्रिका आश्रम सोलन ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद कांगड़ा के सपूत तिलकराज की पत्नी को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। गुरुवार को गिरि खड्ड किनारे बने ओम स्वामी के बद्रिका आश्रम में शहीद की पत्नी सवित्री देवी को चेक दिया।

विज्ञापन


शहीद का पूरा परिवार मौजूद था। आश्रम में पुलवामा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। ओम स्वामी ने कहा कि वे करीब आठ साल से सोलन व सिरमौर जिले की सीमा पर आश्रम चला रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है।
विज्ञापन


उनकी संस्था गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चला रही है। गांव की करीब 50 महिलाओं को एक हजार मासिक पेंशन दी जा रही है। जिन घरों में बच्चियां हैं, उनकी शिक्षा के लिए संस्था 250 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय 60 बच्चियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।स्वामी ओम ने कहा कि शहीद तिलकराज के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उनका आश्रम उठाएगा। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आश्रम विदेश भेजने का भी प्रबंध करेगा। 


बताया कि उन्होंने बीस साल की उम्र में ही यह तय कर लिया था कि वे सन्यास धारण करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने सन्यास धारण किया वे मेडिकल के क्षेत्र में एक कंपनी चला रहे थे। उन्होंने 30 साल की उम्र पूरी करते ही संन्यास ले लिया और कंपनी को अपने सहयोगी के नाम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed