{"_id":"25decdb3083a0d075d8c82dda2d8c11c","slug":"five-employee-retired-from-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी यूनिवर्सिटी से पांच कर्मचारी हुए रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपी यूनिवर्सिटी से पांच कर्मचारी हुए रिटायर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 May 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बुधवार को पांच कर्मचारी सेवानिवृत हुए। इनमें सुन्दर लाल, हेम दत्त शर्मा, शंकर दास, बिशन सिंह और परमानन्द शामिल हैं।
विज्ञापन
बिशन सिंह उप-पुस्तकालय अध्यक्ष, परमानन्द सुरक्षा गार्ड जबकि सुंदर लाल योजना एवं विकास अधिकारी, हेम दत्त शर्मा और शंकर दास उप-कुलसचिव के पद से सेवानिवृत हुए।
विज्ञापन
इन कर्मियों के लिए विवि में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने सभी सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के भविष्य को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो.एसएस चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और दूसरे कर्मचारियों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा दी।