फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five districts of Himachal including Mandi are sensitive to cloudburst incidents

Himachal: बादल फटने की घटनाओं के लिए मंडी समेत हिमाचल के पांच जिले संवेदनशील, शोध में खुलासा

Fri, 11 Jul 2025 11:02 AM IST
Krishan Singh केपी पांजला, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
केपी पांजला, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

 आईआईटी रुड़की ने प्रदेश में 2024 तक हुई बादल फटने की घटनाओं को लेकर मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले पांच जिलों में शोध किया है। 

विज्ञापन
Five districts of Himachal including Mandi are sensitive to cloudburst incidents
हिमाचल के थुनाग में बादल फटने से हुई तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिले मंडी, शिमला, चंबा, कुल्लू और सिरमौर बादल फटने की घटनाओं में सबसे अधिक संवेदनशील हैं। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहुल-स्पीति और सोलन जिलों पर बादल फटने का सबसे कम प्रभाव पड़ता है। जुलाई और अगस्त में जून और सितंबर की तुलना में बादल फटने की घटनाएं ज्यादा रहती हैं। आईआईटी रुड़की ने प्रदेश में 2024 तक हुई बादल फटने की घटनाओं को लेकर मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश होने वाले पांच जिलों में शोध किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mandi Cloudburst: 30 जून की रात त्रासदी में देजी गांव के इंद्र सिंह की दुनिया उजड़ी, पत्नी समेत 3 बेटियां बहीं

विज्ञापन

इस वजह से फटते हैं बादल
इसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली अधिकांश घटनाएं क्यूम्यलोनिम्बस या गरज वाले बादलों से जुड़ी होती हैं। इन घटनाओं में बहुत कम समय में एक स्थान में 200 से 1000 मिलीमीटर प्रति घंटे में बारिश होती है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के स्नातकोत्तर पावस पटेल और एसोसिएट प्रो. चंद्र प्रकाश ने कहा कि बादल फटने की घटनाओं पर आईआईटी रुड़की ने शोध किया है। शोध के अनुसार खड़ी पहाड़ियों के रूप में भौतिक अवरोध क्यूम्यलोनिम्बस बादलों के निर्माण में योगदान करते हैं। इससे बादल फटते हैं।
 

ऐसे बनते हैं क्यूम्यलोनिम्बस बादल
बादल फटने के निर्माण में तापमान प्रमुख कारक है। दिन के समय सौर ताप के कारण पृथ्वी की सतह तेजी से गर्म होती है। इस ताप के कारण वायुमंडल अस्थिर हो जाता है। इससे गर्म हवा तेजी से ऊपर उठती है। जैसे-जैसे हवा ऊपर उठती है, वह ठंडी होकर संघनित हो जाती हैं, जिससे विशाल क्यूम्यलोनिम्बस बादल बनते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed