फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five crore SC students will get scholarship in india

अनुसूचित जाति के पांच करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 04 Jan 2021 05:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Jan 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Five crore SC students will get scholarship in india
छात्रवृत्ति(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति (पीएमएस-एससी) की केंद्रीय प्रायोजित परिवर्तनों के साथ अनुमोदित की है। झंडूता विस क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 59.048 करोड़ रुपये के कुल निवेश को अनुमोदन प्रदान किया है। जिसमें से केंद्र सरकार 35,534 करोड़ रुपये यानि 60 प्रतिशत खर्च करेगी और शेष राशि राज्य सरकारों की ओर से खर्च किया जाएगा। कटवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल ने मुख्य संशोधन अनुमोदित किए हैं। जिनमें गरीब से गरीब परिवारों के 10वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी इच्छानुसार उच्चतर शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामित करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


अनुमान है कि 1.36 करोड़ ऐसे सबसे गरीब छात्र जो वर्तमान में 10वीं कक्षा के बाद अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख सकते हैं। उनको को अगले पांच वर्षों में उच्चतर शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा। वर्ष 2021-22 से प्रारंभ करते हुए इस स्कीम में केंद्र का अंश 60 प्रतिशत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी मोड के माध्यम में सीधे जारी किया जाएगा। केंद्रीय सहायता जो वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 के दौरान लगभग 1100 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष थी। उसे वर्ष 2020-21 से 2025-26 के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed