{"_id":"6abbcb946e379fe921063719","slug":"five-committees-for-anti-ragging-and-grievance-redressal-have-been-constituted-in-the-university-shimla-news-c-19-sml1002-794830-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि में एंटी रैगिंग और शिकायत \nनिवारण की पांच समितियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि में एंटी रैगिंग और शिकायत निवारण की पांच समितियां गठित
विज्ञापन
नए सत्र के लिए कुलपति ने जारी की अधिसूचना
छात्र प्रतिनिधियों को भी समितियों में किया है शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र सुरक्षा और शिकायत निवारण से जुड़े पांच समितियों का गठन किया है।
कुलपति की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। इसमें विश्वविद्यालय परिसर की एंटी रैगिंग कमेटी, एंटी रैगिंग स्क्वाड, संबद्ध कॉलेजों के लिए एंटी रैगिंग एवं मॉनिटरिंग सेल, छात्र शिकायत निवारण समिति और आंतरिक शिकायत समिति शामिल हैं। विश्वविद्यालय परिसर की एंटी रैगिंग कमेटी का अध्यक्ष डीन ऑफ स्टडीज को बनाया गया है। इसमें मुख्य सुरक्षा अधिकारी गौरी दत्त शर्मा, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि रेशमा कश्यप, एनजीओ प्रतिनिधि कवि खन्ना, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, चीफ वार्डन, अभिभावक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राठौर, फ्रेशर प्रतिनिधि प्रियंका और वरिष्ठ छात्र प्रतिनिधि पीएचडी स्कॉलर मुकेश कुमार को सदस्य बनाया है। डीएस कार्यालय के डीआर/एआर टीचिंग भी समिति में शामिल होंगे।
कैंपस में रैगिंग की निगरानी के लिए गठित एंटी रैगिंग स्क्वाड की अध्यक्षता भी डीन ऑफ स्टडीज करेंगे। इसमें डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डीन फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज, संबंधित विभाग के अध्यक्ष, चीफ वार्डन, यूआईटी, यूसीबीएस और यूआईएलएस के निदेशक, अतिरिक्त चीफ वार्डन और डीएस कार्यालय के डीआर/एआर को सदस्य बनाया है।
संबद्ध कॉलेजों के लिए भी निगरानी सेल
एचपीयू से संबद्ध, अनुरक्षित और संबंधित कॉलेजों के लिए एंटी रैगिंग एवं मॉनिटरिंग सेल का अध्यक्ष डीन ऑफ कॉलेजेज-कम-डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल को बनाया है। प्रो. संजय सिंधु सदस्य होंगे। यह सेल कॉलेजों में एंटी रैगिंग व्यवस्था की निगरानी करेगा। छात्र शिकायत निवारण समिति की अध्यक्षता डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर करेंगे। इसमें चीफ वार्डन, प्रो. नीलिमा कंवर, प्रो. विकास डोगरा, प्रो. सुषमा रिवाल, प्रो. शिव कुमार डोगरा, छात्र प्रतिनिधि निकिता और डीएसडब्ल्यू कार्यालय के एआर/एसओ को शामिल किया है। प्रो. उमा मेहता ठाकुर की अध्यक्षता में आंतरिक शिकायत समिति बनाई है। इसमें प्रो. उमेश कुमार, डॉ. अंजना ठाकुर, डॉ. संगीता ठाकुर, डॉ. मनिंदर कौर, डॉ. नीरजा शर्मा और उपकुलसचिव सुनीता सहगल सदस्य होंगी।