फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five college opened in former hp govt declared non functional

कांग्रेस राज में खुले पांच डिग्री कॉलेज बंद, नॉन फंक्शनल घोषित

Sun, 09 Sep 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
five college opened in former hp govt declared non functional

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में प्रदेश में खुले 16 डिग्री कॉलेजों में से पांच को बंद कर दिया गया। काजा, नारग, ज्यूरी, पबावो और बसदेहड़ा कॉलेज में चालू सत्र में एक भी दाखिला न होने पर जयराम सरकार ने इन्हें नॉन फंक्शनल कॉलेज घोषित कर दिया है। यहां का स्टाफ अन्य कॉलेजों में शिफ्ट कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार के समय 18 सितंबर 2017 को हुई कैबिनेट बैठक में जिला ऊना के बसदेहड़ा, लाहौल-स्पीति के काजा, जिला शिमला के ज्यूरी और पबावो और 27 सितंबर की कैबिनेट बैठक में जिला सिरमौर के नारग में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा सरकार ने बिना फिजिबिलिटी रिपोर्ट लिए ही इन कॉलेजों को खोलने का आरोप लगाते हुए समीक्षा करने का फैसला लिया था। कॉलेज बंद करने से लोगों में नाराजगी न हो, इसके चलते सरकार ने संबंधित विधायकों से इन कॉलेजों को बंद करने से पहले राय लेने का फैसला लिया।किसी भी विधायक ने सरकार को कॉलेज बंद करने की सलाह नहीं दी। ऐसे में सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान होने वाले दाखिलों के बाद इन कॉलेजों की समीक्षा करवाई।

विज्ञापन

भलेई और तेलगा कॉलेज होंगे मर्ज

five college opened in former hp govt declared non functional

शिक्षा विभाग के अनुसार इस साल इन पांचोें कॉलेजों में से एक भी दाखिला नहीं हुआ। ऐसे में सरकार ने इन कॉलेजों को बंद कर दिया। जन आक्रोश से बचने के लिए सरकार ने हालांकि इन कॉलेजों को अभी डिनोटिफाई नहीं किया है।

भविष्य में इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर कॉलेजों को दोबारा खोलने की संभावनाएं अभी रखी हैं। कांग्रेस सरकार ने पांच जून 2017 की कैबिनेट बैठक में चंबा जिले के भलेई और तेलगा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। भलेई में इनरोलमेंट 64 और तेलगा कॉलेज में इनरोलमेंट 69 है।

इनरोलमेंट कम होने के चलते जयराम सरकार ने इन दोनों कॉलेजों को मर्ज कर लचोड़ी में नया कॉलेज खोलने की तैयारी में है।इनरोलमेंट बढ़ने पर 16 डिग्री कॉलेजों में से नौ बंद नहीं होंगे।

इनमें से जिला कांगड़ा के देहरा, मटौर, जिला ऊना के हरोली, सोलन के जयनगर और दाड़लाघाट, सिरमौर के ददाहू, पछौता, रोनहाट और जिला मंडी का थाची कॉलेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed