फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five candidates including Sukhu, Kaul met National President Mallikarjun Kharge

Himachal: मतगणना से पहले ही दिल्ली दरबार में हाजिरी भर रहे हिमाचल के कांग्रेस नेता, जानें पूरा मामला

Wed, 23 Nov 2022 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Nov 2022 10:25 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन नजदीक आते ही कांग्रेस के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली दरबार में हाजिरी भरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Five candidates including Sukhu, Kaul met National President Mallikarjun Kharge
पांच प्रत्याशियों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन नजदीक आते ही कांग्रेस के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली दरबार में हाजिरी भरना शुरू कर दिया है। इनमें कुछ नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में माने जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इन सभी ने मतदान के बाद प्रदेश में बनी राजनीतिक परिस्थितियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ सरकाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर, मनाली से प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़, भोरंज से प्रत्याशी सुरेश कुमार और हमीरपुर से पार्टी नेता सुनील कुमार बिट्टू ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

विज्ञापन


सुक्खू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनने को लेकर आश्वस्त किया गया। सुक्खू ने बताया कि जल्द ही दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार में हिमाचल कांग्रेस के नेता भी उतरेंगे। जल्द इसका शेड्यूल जारी हो जाएगा। उधर, कौल सिंह ठाकुर ने अकेले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। उधर, कांग्रेस नेता प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। बीते कई वर्षों तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इर्दगिर्द ही घूमती रही है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से प्रदेश कांग्रेस में कोई भी सर्वमान्य नेता नहीं बन सका है। ऐसे में मतगणना से पहले ही कांग्रेस हाईकमान के समक्ष प्रदेश के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी-अपनी लॉबिंग करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह भी दिल्ली में डटीं, पर नहीं की कोई मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही डटीं हुई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात नहीं की है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि जल्द ही पार्टी नेताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव के मतदान का फीडबैक दिया जाएगा। उधर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली में ही डटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लालच में भाजपा में गए तो माफ नहीं करेगी जनता: अनिरुद्ध
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि भाजपा का कांग्रेसीकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार बोल रहे हैं कि अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 से 28 सीटें भी आईं तो भी उनकी ही सरकार बनेगी। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चुनाव नजीते घोषित होने के बाद अगर कोई कांग्रेस का विधायक भाजपा में जाता है तो उससे स्पष्ट होगा कि पैसों के लालच में ही उसने यह फैसला लिया है। ऐसे व्यक्ति को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता ने तंग आकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। आठ दिसंबर के नतीजों में कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed