फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first women bank in himachal

हिमाचल में पहला महिला बैंक शुरू

Wed, 19 Mar 2014 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Mar 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
first women bank in himachal

हिमाचल में पहला महिला बैंक शुरू हो गया है। शिमला में तिब्बती मार्केट के साथ ही भारतीय महिला बैंक की शाखा खुल गई है। मंगलवार को बैंक की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ऊषा अनंत सुब्रह्मण्यम ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


खास यह है कि बैंक से महिलाएं केयर सेंटर, साइबर कैफे, कैटरिंग बिजनेस, पार्लर और किचन अपग्रेड करने के लिए सस्ती दरों पर लोन ले सकती हैं। होम लोन, कार लोन एवं एजूकेशन लोन में भी विशेष छूट मिलेगी। एजूकेशन लोन पर ब्याज दर में एक फीसदी छूट रहेगी।
विज्ञापन


बैंक में केवल महिलाओं के ही खाते नहीं खुलेंगे, बल्कि पुरुषों को भी यहां बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी। भारतीय महिला बैंक की देश में यह 17 वीं शाखा है। बैंक में अधिकतर स्टाफ महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता जीरो बैलेंस से खाता खोल सकते हैं। बैंक में एक लाख की जमा राशि पर 4.5 फीसदी एवं इससे ज्यादा पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बैंक के एटीएम कार्ड से दूसरे बैंकों के एटीएम से 10 ट्रांजेक्शन प्रति माह मुफ्त करने की सुविधा है। शाखा के बाहर बैंक का एटीएम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed