फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First voter of himachal not have Aadhar

आखिर क्यों भावुक हो गया भारत का पहला मतदाता?

Mon, 07 Apr 2014 11:25 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
First voter of himachal not have Aadhar

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा प्रशांत देष्टा ने रविवार को श्याम सरन नेगी से मिलने उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना।

विज्ञापन


इस दौरान श्याम शरन नेगी ने भावुक होकर कहा कि अभी तो उनका आधार कार्ड भी नहीं बन पाया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें कहा कि सोमवार को उनके लिए गाड़ी भेजी जाएगी और उनका आधार कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान 97 साल के श्याम सरन नेगी ने युवाओं और खासकर महिलाओं से चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि एक अच्छे उम्मीदवार को चुन कर लोकसभा भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जज्बा बरकरार, सात मई को वोट डालेंगे नेगी

First voter of himachal not have Aadhar

नेगी ने कहा कि वे यह नहीं बोल रहे हैं कि लोग किस को वोट दें, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि 7 मई को अपना बहुमूल्य समय निकाल कर वोट जरूर दें।

उन्होंने कहा कि वह खुद भी वोट डालने जाएंगे। पिछले कई साल से वह लगातार मतदान में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने
दूसरे लोगों से भी अपील की ‌है कि सभी वोट डालने जाएं।

जिला निर्वाचन सहायक अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा प्रशांत देष्टा ने कहा कि हमें देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी पर गर्व है कि वह 97 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति सजग और जागरूक हैं।

उन्होंने कहा कि जिला के सभी लोगों को इनसे प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed