{"_id":"5beca412bdec22697d28bb7c","slug":"first-snowfall-of-season-in-manali-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनाली में सीजन का पहला हिमपात, पहाड़ों पर तीन दिन से हो रही बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में सीजन का पहला हिमपात, पहाड़ों पर तीन दिन से हो रही बर्फबारी
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पहाड़ों पर तीन दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी के बीच मनाली में भी सीजन का पहला हिमपात हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार शाम को हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन
बर्फ के फाहों में पर्यटकों ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। इसी बीच, रोहतांग समेत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के अतिरिक्त प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
मौसम के इस बदले मिजाज के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण बस सेवा बंद हो गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि हिमाचल में वीरवार को मौसम साफ हो जाएगा। बुधवार को रोहतांग पर 30, कोकसर में 15, सिस्सू में 10, मढ़ी में 15, कुंजुम में 35, बारालाचा में 40, जलोड़ी दर्रा में 10 और शिकुंला दर्रा में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
मनाली में फाहे ही गिरे। बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा से बस सेवा बंद हो गई है। चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी ताजा हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी से किसानों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिली है।
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
नाहन 24.1
ऊना 23.6
कांगड़ा 23.5
बिलासपुर 23.0
हमीरपुर 22.8
सुंदरनगर 22.7
सोलन 21.5
भुंतर 20.5
चंबा 18.7
धर्मशाला 18.2
शिमला 16.2
डलहौजी 9.3
कल्पा 8.6
केलांग 1.9 रिकॉर्ड हुआ।
--------------------
केलांग का तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस
कल्पा -0.2
मनाली 2.2
कुफरी 3.0
डलहौजी 5.0
मंडी 6.0
शिमला 7.9
धर्मशाला 9.8
मनाली में फाहे ही गिरे। बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा से बस सेवा बंद हो गई है। चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी ताजा हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी से किसानों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिली है।
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
नाहन 24.1
ऊना 23.6
कांगड़ा 23.5
बिलासपुर 23.0
हमीरपुर 22.8
सुंदरनगर 22.7
सोलन 21.5
भुंतर 20.5
चंबा 18.7
धर्मशाला 18.2
शिमला 16.2
डलहौजी 9.3
कल्पा 8.6
केलांग 1.9 रिकॉर्ड हुआ।
--------------------
केलांग का तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस
कल्पा -0.2
मनाली 2.2
कुफरी 3.0
डलहौजी 5.0
मंडी 6.0
शिमला 7.9
धर्मशाला 9.8