फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First Helicopter Joy Ride: See the beautiful valleys of Shimla from the sky

हेलिकॉप्टर जॉय राइड: आसमान से निहार सकेंगे शिमला की खूबसूरत वादियां

Thu, 03 Mar 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Mar 2022 07:21 PM IST
सार

शिमला आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग हेलिकॉप्टर जॉय राइड के जरिये हवा में उड़ने का आनंद ले सकेंगे। जॉय राइड के दौरान सैलानी शिमला की खूबसूरत वादियों के अलावा शिमला शहर का बर्ड आई व्यू, तारादेवी की चोटी और छराबड़ा का जंगल देख पाएंगे। 

विज्ञापन
First Helicopter Joy Ride: See the beautiful valleys of Shimla from the sky
आसमान से निहारें शिमला की खूबसूरत वादियां । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की खूबसूरत वादियों का नजारा अब सैलानी आसमान से भी देख सकेंगे। बंगलूरू और अहमदाबाद की तर्ज पर शिमला में हेलिकॉप्टर  जॉय राइड शुरू करने की तैयारी है। शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से यह सुविधा मिलेगी।  पर्यटन विभाग ने इस समर पर्यटन सीजन में यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। सैलानियों को करीब 15 मिनट की राइड के लगभग 1800 रुपये खर्च करने होंगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलते ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


शिमला आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग हेलिकॉप्टर जॉय राइड के जरिये हवा में उड़ने का आनंद ले सकेंगे। जॉय राइड के दौरान सैलानी शिमला की खूबसूरत वादियों के अलावा शिमला शहर का बर्ड आई व्यू, तारादेवी की चोटी और छराबड़ा का जंगल देख पाएंगे। जॉय राइड के लिए एक बार में पांच लोग हेलिकॉप्टरमें सवार हो सकेंगे। सैलानियों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट के जरिये भी हेलिकॉप्टर  जॉय राइड की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।
विज्ञापन


संजौली हेलीपोर्ट से शुरू होगी जॉय राइड : अमित
पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप निदेशक ने कहा कि संजौली हेलीपोर्ट से हेलिकॉप्टर  जॉय राइड शुरू करने की तैयारी है। 15 मिनट की राइड के करीब 1800 रुपये चुकाने होंगे। हेलीपोर्ट पर हॉट एयर बैलून की उड़ान शुरू करने की भी योजना है। इस समर टूरिस्ट सीजन में दोनों सेवाएं शुरू करने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉट एयर बैलून भी उड़ेगा
संजौली हेलीपोर्ट से समर टूरिस्ट सीजन में हॉट एयर बैलून की उड़ान शुरू करने की भी योजना है। यह बैलून 500 से 800 फीट की ऊंचाई तक उड़ेगा। एक बार में 10 से 15 लोग इसमें उड़ान भर सकेंगे। 200 रुपये का टिकट होगा। उड़ान की अवधि करीब 20 से 25 मिनट रहेगी। हॉट एयर बैलून से सैलानी पूरे शहर का नजारा देख सकेंगे। इसे उड़ाने के लिए प्रशिक्षित पायलटों को बुलाया जाएगा। सुरक्षित उड़ान के लिए बैलून की रस्सी का एक सिरा जमीन से बंधा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed