फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla murder case one accused arrested by police

Shimla News: पहले साथ बैठकर पी शराब फिर कर दी दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2023 11:57 AM IST
सार

आसिम, अभिषेक सहित दो अन्य दोस्तों ने शिवपुरी के कब्रिस्तान में बैठकर शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद दो दोस्त चले गए और आसिम तथा अभिषेक वहीं बैठे रहे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन
shimla murder case one accused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के शिवपुरी कब्रिस्तान में युवक की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में कृष्णानगर निवासी अभिषेक (26) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक 15 दिसंबर को ही आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी सीपीआरआई की हत्या हो गई थी।

विज्ञापन


मामले की जांच टीम के मुताबिक 15 दिसंबर की शाम को आसिम, अभिषेक सहित दो अन्य दोस्तों ने शिवपुरी के कब्रिस्तान में बैठकर शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद दो दोस्त चले गए और आसिम तथा अभिषेक वहीं बैठे रहे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है दोनों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


जांच टीम ने मौके से पत्थर, मिट्टी, कपड़े, बोतलें, गिलास और खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजे हैं। अब वैज्ञानिक अपराध के साक्ष्य की जांच और विश्लेषण करने के बाद की मौत के असली तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल छोटा शिमला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े हर पहलु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
17 दिसंबर को कनलोग में शिवपुरी कब्रिस्तान में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला था। पेयजल कंपनी के कर्मी प्रताप सिंह ने इसकी पुलिस को सूचना दी। प्रताप सुबह करीब 7:15 बजे पानी की आपूर्ति देने कब्रिस्तान गया था, वहां उसने एक व्यक्ति को झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर डीएसपी अमित ठाकुर के साथ एफएसएल की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। साथ में डॉग स्कावड की भी मदद ली गई।


इस दौरान शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रवासी लोगों से पूछताछ की। इसके बाद 18 दिसंबर को शव की शिनाख्त आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी रांची झारखंड निवासी के तौर पर हुई है। मृतक के पिता करीब 35 सालों से शहर के सीपीआरआई क्षेत्र में बने अस्थायी मकान में रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आसिम 15 दिसंबर की शाम से घर से गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed