{"_id":"610ab6a8106c177cbe19cd3d","slug":"first-dose-of-corona-vaccine-given-to-70-percent-eligible-population-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 70 प्रतिशत पात्र आबादी को लगाई कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 70 प्रतिशत पात्र आबादी को लगाई कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक
Wed, 04 Aug 2021 09:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 16,73,850 युवाओं को वैक्सीन की पहली, 6547 को दूसरी खुराक, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 19,05,265 लोगों को पहली खुराक और 11,82,541 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। सरकार ने 55 लाख के करीब लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से अब तक 38,90,475 लोगों को पहली और 13,10,577 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। राज्य में अब तक कुल 52,01,052 डोज वैक्सीन की लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 16,73,850 युवाओं को वैक्सीन की पहली, 6547 को दूसरी खुराक, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 19,05,265 लोगों को पहली खुराक और 11,82,541 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता श्रेणी में 86,956 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 72263 लोगों को दूसरी खुराक जबकि अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता श्रेणी में 2,28,738 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 51,198 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक 04 अगस्त 2021 तक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन