फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   first cable overbridge of the himachal capital Shimla, work will start soon

राजधानी शिमला के पहले केबल ओवरब्रिज का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम

Tue, 22 Jun 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 05:00 AM IST
सार

दो साल पहले तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए अभी तक जमीन संबंधी क्लीयरेंस नहीं मिल पाई थी। ओवरब्रिज के बनने से शहर की जनता और शिमला आने वाले सैलानियों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
first cable overbridge of the himachal capital Shimla, work will start soon
शिमला शहर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास बनने वाले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पहले केबल स्टे ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए जमीन संबंधी सारी क्लीयरेंस मिल गई है। इस प्रोजेक्ट का टेंडर अवार्ड भी हो चुका है। अब रोपवे अथॉरिटी इसका डिजाइन तैयार करने में जुट गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज जून 2022 तक तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन


दो साल पहले तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए अभी तक जमीन संबंधी क्लीयरेंस नहीं मिल पाई थी। ओवरब्रिज के बनने से शहर की जनता और शिमला आने वाले सैलानियों को काफी फायदा होगा। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास यातायात के बीच से सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। अभी स्थानीय लोगों और साथ लगती पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कर माल रोड जाने वाले सैलानियों को ट्रैफिक रोककर सड़क पार करनी पड़ती है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को भी बार बार लोगों को सड़क पार करने के लिए यातायात रोकना पड़ता है। लेकिन अब यह परेशानी नहीं रहेगी। सड़क से करीब छह मीटर ऊंचे बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए सड़क पर कोई पिलर नहीं बनेगा। वर्तमान पुल के निचली तरफ नाले से करीब 65 मीटर ऊंचे एक कंकरीट पाइलन (पिलर) का निर्माण किया जाएगा, जो केबल के जरिये ओवरब्रिज का पूरा भार उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा बनेगा प्रोजेक्ट, मिलेगी सुविधा
इस ब्रिज का एक सिरा लिफ्ट के पास पीपीपी मोड पर बनी पार्किंग के गेट से शुरू होगा। लोग यहां गाड़ियां खड़ी कर ब्रिज पर चलकर सीधे एचपीटीडीसी की लिफ्ट के गेट पर पहुंच जाएंगे। इसी ब्रिज का दूसरा सिरा मेट्रोपोल की ओर से माल रोड आने वाले पैदल रास्ते को कनेक्ट करेगा। यानी जो लोग लिफ्ट से माल रोड जाना चाहते हैं, वे लिफ्ट गेट पर उतरेंगे, वहीं जो लोग पैदल मालरोड जाना चाहते हैं, वे मेट्रोपोल वाले रास्ते पर पहुंच जाएंगे।


जल्द शुरू करेंगे निर्माण 
शहर के पहले केबल स्टे ओवरब्रिज का निर्माणकार्य अब जल्द शुरू किया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए जमीन संबंधी क्लीयरेंस हो गई हैं। अब डिजाइन तैयार किया जा रहा है। -नितिन गर्ग, महाप्रबंधक, शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed