फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first aid training to shopkeepers

Shimla News: व्यापारियों, होटल, ढाबा मालिकों को दिया फर्स्ट एड का प्रशिक्षण

Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
first aid training to shopkeepers
जुन्गा (शिमला)। सिविल अस्पताल जुन्गा में बुधवार को सड़क सुरक्षा और प्राथमिकता चिकित्सा उपचार (फर्स्ट एड) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें स्थानीय व्यापार मंडल, होटल, ढाबा व दुकान करने वाले व्यवसायियों ने भाग लिया। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि जब भी कोई सड़क दुर्घटना होती है उस दौरान सबसे पहले सड़क के किनारे कार्य करने वाले दुकानदार और होटल, ढाबा तथा स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य करते हैं। इन्हें फर्स्ट एड और बचाव संबंधी तकनीकी कौशल के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए सरकार की ओर से कार्यक्रम शुरू किया गया है। शिविर में प्राथमिक उपचार और सीपीआर आदि के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. मनोज ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना तुरंत नजदीक स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को दी जानी चाहिए ताकि राहत व बचाव कार्य समय पर शुरू हो सके। इस अवसर व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कौशल, संदीप सूद, प्रताप ठाकुर, होटल संचालक मनीराम, दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed