फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fireworks Factory Blast Incident: Himachal govt constitutes three member SIT to investigate

पटाखा फैक्टरी विस्फोट हादसा: हिमाचल सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का किया गठन

Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से हुए हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Fireworks Factory Blast Incident: Himachal govt constitutes three member SIT to investigate
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के तहत बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से हुए हादसे की जांच के लिए सरकार ने डीआईजी(एनआर) सुमेधा द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एसआईटी में कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ विमुक्त रंजन और एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को शामिल किया गया है।  हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से जारी आदेशों के तहत एसआईटी मामले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी। साथ ही मामले की विस्तृत व तेजी से जांच कर इसकी  प्रगति के संबंध में समय-समय पर पुलिस मुख्यालय को सूचित करेगी।

विज्ञापन


बता दें बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विस्फोट होने से मां-बेटी समेत छह महिला कामगार जिंदा जल गईं, जबकि 14 अन्य झुलस गए हैं। गंभीर घायल 11 कामगार पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए, जबकि तीन का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। घायलों में 12 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 286, 304ए व एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद फैक्टरी संचालक मौके से फरार हैं। मृतकों में तीन यूपी, दो पंजाब व एक स्थानीय महिला शामिल है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed