{"_id":"6217b761b72e682d4952fbda","slug":"fireworks-factory-blast-case-anavata-had-lost-her-life-in-saving-her-mother-engulfed-in-flames","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला: आग की लपटों में घिरी मां को बचाने में अनवता ने गंवाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला: आग की लपटों में घिरी मां को बचाने में अनवता ने गंवाई थी जान
Thu, 24 Feb 2022 10:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:21 PM IST
सार
अवैध पटाखा फैक्टरी में काम करते समय हुए विस्फोट के दौरान अख्तरी और उनकी पुत्री अनवता उर्फ भूरी की जान चली गई थी। बिलासपुर निवासी अख्तरी के मायके वालों के मुताबिक हादसे के समय मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि मां अख्तरी को बचाने की कोशिश में बेटी अनवता की मौत हुई थी।
विज्ञापन
ऊना विस्फोट मामला(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में काम करते समय हुए विस्फोट के दौरान अख्तरी और उनकी पुत्री अनवता उर्फ भूरी की जान चली गई थी। बिलासपुर निवासी अख्तरी के मायके वालों के मुताबिक हादसे के समय मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि मां अख्तरी को बचाने की कोशिश में बेटी अनवता की मौत हुई थी। मोहल्ला शीरीमियां निवासी अख्तरी के तहेरे भाई महमूद और भांजे तालिम ने बताया कि अख्तरी बेगम और अनवता उर्फ भूरी पटाखा फैक्टरी में लगी आग में अन्य श्रमिकों के साथ घिर गई थीं।
विज्ञापन
अनवता लपटों से जूझते हुए किसी तरह बाहर आ गई थी लेकिन जब उसने मां को फंसा देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश में फिर फैक्टरी के भीतरी हिस्से का रुख कर लिया। इस बीच आग और ज्यादा फैल चुकी थी और अनवता अपनी मां अख्तरी के पास ही गिर कर जान गवां बैठी। गुरुवार को भी मोहल्ले में हिमाचल प्रदेश के भीषण हादसे और अख्तरी व अनवता को लेकर चर्चा होती रही। अख्तरी के मायके वाले घर में ताले लगे रहे। अख्तरी के तहेरे भाई व भांजे ने बताया कि हिमाचल प्रदेश गए परिवार के लोग शनिवार तक लौटेंगे।
विज्ञापन