फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire that broke out in the forest of Holi's Chanhota Panchayat reached near Jua village

Chamba: होली की चन्हौता पंचायत के जंगल में भड़की आग जुआ गांव के पास पहुंची, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Tue, 17 Dec 2024 11:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, होली (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

 चंबा जिले के होली उपमंडल की चन्हौता पंचायत के जुआ गांव के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग की भेंट चढ़ने से बचाया।

विज्ञापन
fire that broke out in the forest of Holi's Chanhota Panchayat reached near Jua village
जंगल में भड़की आग जुआ गांव के पास पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली उपमंडल की चन्हौता पंचायत के जुआ गांव के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग की भेंट चढ़ने से बचाया। देररात जंगल में लगी आग कुछ ही समय में गांव के नजदीक पहुंच गई। गांव के नजदीक आग पहुंचते देख पंचायत प्रधान चन्हौता रोहित राय व जुआ गांव के लोगों ने हाथों में झाड़ियां लेकर आग को बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग से बचाया।  सुबह भी ग्रामीण आग को बुझाते नजर आए। जंगलों में शरारती तत्वों की ओर से लगाई जाने वाली आग से होली उपमंडल के परिक्षेत्र में सुबह और दोपहर के समय भी धुएं के गुबार ही देखे जा सकते हैं। इससे मरीजों और स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed