फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire

शेयापानी में मकान में लगी आग, जिंदा जल गया चौकीदार

Sun, 25 Aug 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
fire
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते काईस से 12 किलोमीटर दूर शेयापानी में एक डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। यह मकान एक बगीचे के अंदर था। मकान रिहायशी इलाके से काफी दूर था। ऐसे में मकान के जलने की भनक किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल ने व्यक्ति के जले हुए अवशेष मिले। पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बगीचे में बने लकड़ी के मकान में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। यहां एक चौकीदार पहरा देने के लिए रखा गया था, जो घटना में जिंदा जल गया है। मकान के मलबे के बीच पुलिस को आग में जली हुई हड्डियां और मांस के कुछ टुकड़े मिले हैं। चुनी लाल नेगी निवासी गांव काईस, तहसील व जिला कुल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका बगीचा शेयापानी तांदला में है। बगीचे में एक डेढ़ मंजिला मकान था। शनिवार रात करीब 11 ग्यारह बजे आग लगी। चुनी लाल ने कहा कि वह रविवार को बगीचे में गए तो घटना का पता चला। पूरा मकान जलकर राख पाया गया। कहा कि मकान में एक चौकीदार ही रहता था। तलाश करने पर वह उन्हें नहीं मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की। कहा कि घटनास्थल पर घर के जले मलबे में कुछ हड्डियां और जले हुए मांस के टुकड़े मिले हैं। ऐसे में साफ है कि मकान में लगी आग के कारण चौकीदार की भी मौत हो गई है। कहा कि मकान का मलबा अभी भी आग से सुलग रहा है। बताया जा रहा है कि मकान सड़क से दूर होने से इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को नहीं दी गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed