फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire incident in Sai Bazaar of Jogindernagar, bakery shop burnt to ashes

Mandi: जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में अग्निकांड, बेकरी की दुकान जलकर राख , लाखों रुपये का नुकसान

Tue, 17 Dec 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 10:26 AM IST
सार

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में सोमवार आधी रात को आग की बड़ी घटना में एक बेकरी की दुकान जलकर राख हो गई। साथ लगती पांच दुकानें और रिहायशी मकानों को जलने से बचा लिया गया है। 

विज्ञापन
Fire incident in Sai Bazaar of Jogindernagar, bakery shop burnt to ashes
जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में सोमवार आधी रात को आग की बड़ी घटना में एक बेकरी की दुकान जलकर राख हो गई। साथ लगती पांच दुकानें और रिहायशी मकानों को जलने से बचा लिया गया है।  बैंक व मंदिर को भी सुरक्षित बचा लिया गया है। आग की चपेट में आईं कुछ दुकानों को आंशिक नुकसान पंहुचा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अग्निकांड की घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अनुमानित एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। वहीं बेकरी में अंदर रखे सामान, मशीनरी और राशन समेत लाखों का सामना आग की भेंट चढ़ गया है।  पुलिस, दमकल व राजस्व विभाग की टीमों ने सोमवार देर रात ही घटनास्थल पर पंहुचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन



  दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी कर्म चंद के अनुसार मंडी-पठानकोट हाईवे पर पुलिस थाना चौक से महज 70 मीटर दूर साईं बाजार में सोमवार रात करीब 11:30 बजे एक बेकरी दुकान में अचानक आग लग गई। बताया कि भीषण आग को काबू करने में आसपास के लोगों ने भी दमकल विभाग का सहयोग किया। इसके चलते आग से होने वाले अधिक नुकसान को बचा लिया है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने आग की घटना से प्रभावित लोगों के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद आग से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed