फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire inccident in shimla four died.

घर बना कब्रगाह, दो मासूमों सहित दंपत्ति जिंदा जले

Fri, 01 May 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 May 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
fire inccident in shimla four died.
हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के समीपवर्ती क्षेत्र क्यार कोटी के मणाओ गांव में दो मंजिला के मकान में लगी भीषण आग्निकांड में दंपत्ति सहित दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


आग इतनी भयावह थी कि अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर भी कुछ नहीं कर पाए। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मामला क्यार कोटी पंचायत के मणाओ गांव का है।

विज्ञापन


यहां पर महेश कुमार अपने माता पिता पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वीरवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई।

आंखों के सामने खाक हो गया पूरा परिवार

fire inccident in shimla four died.
लकड़ी का मकान होने के कारण थोड़ी देर में ही आग ने पूरे मकान को घेर लिया। नीचली मंजिल में रहने वाले महेश के पिता अभिराम की अचानक नींद खुली तो वह बामुश्किल घर से बाहर निकल पाए।

मगर उस समय तक ऊपरी मंजिल को आग पूरी तरह से अपने आगोश में ले चुकी थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फौरन अग्निशमन केंद्र माल रोड को इसकी सूचना दी।


मगर सड़क से दो किलोमीटर दूर होने के कारण जब तक अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे सबकुछ खाक हो चुका था। अभिराम और उनकी पत्नी के सामने ही उनके बच्चे और पोता पोती जिंदा जल गए और वह कुछ नहीं कर पाए।

माता पिता के साथ दो साल की ज्योति और चार वर्षीय दीकांश की दर्दनाक मौत

fire inccident in shimla four died.

मृतकों की पहचान महेश कुमार (27) हेमलता (24) चार वर्षीय मासूम दीकांश और दो वर्षीय ज्योति के तौर पर हुई है। शव इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। आग के इस तांडव से आसपास के लोग सकते में हैं।

इस अग्निकांड में करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। सब फायर ऑफिसर महेश शर्मा ने कहा कि गांव सड़क से दो किलोमीटर दूर था। जिस समय तक टीम मौक पर पहुंची सबकुछ खाक हो चुका था। ‌अग्निकांड में दंपत्ति सहित दो बच्चों की मौत हो गई है।

एफएसएल एक्सपर्ट करेंगे जांच
घर में इतनी भीषण आग कैसे लगी यह अभी राज ही बना हुआ है। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है।

आग उस समय किसी कारण से लगी होगी जब पूरा परिवार नींद में था। इसी वजह से वह अपने आप के बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। मौके पर एफएसएल के एक्सपर्ट भी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

नालदेहरा पर्यटन विभाग के भवन में लगी आग, एम्पोरियम खाक

fire inccident in shimla four died.

वीरवार रात को ही एक अन्य ‌अग्निकांड में पर्यटन विभाग नालदेहरा स्थित इमारत के इम्पोरियम जलकर राख हो गया। इस आग में इम्पोरियम में रखा लाखों का सामान राख हो गया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार देर रात करीब डेढ बजे उन्हें सूचना मिली कि किसी कारणवश इम्पोरियम में आग लग गई है। उन्होंने फौरन चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन कर्मचारियों की चुस्ती से ही इमारत की ऊपरी मंजिला पर स्थित पर्यटन निगम के बीयर बार और रेस्टारेंट को बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed