{"_id":"62b7578d303ec1634f613ee4","slug":"fire-in-shimla-chiog-bazar-a-dozen-shops-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Shimla: ठियोग के चियोग बाजार में भीषण अग्निकांड, 13 दुकानें और चार घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Shimla: ठियोग के चियोग बाजार में भीषण अग्निकांड, 13 दुकानें और चार घर राख
Sun, 26 Jun 2022 08:08 PM IST
विजय पुंडीर
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:08 PM IST
सार
चियोग बाजार में भीषण अग्निकांड में 13 दुकानें और चार घर जलकर राख हो गए। एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि प्रत्येक परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये के अलावा कंबल तिरपाल व खाने-पीने की सामग्री वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन
शिमला के चियोग बाजार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले चियोग बाजार में शनिवार रात भीषण अग्निकांड में 13 दुकानें और चार घर जलकर राख हो गए। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। दुकानें बंद कर दी गई थीं, जिसके बाद आग लगी। इस कारण दुकानदारों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। ठियोग थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रात 9:00 बजे लगी आग पर चार घंटे बाद देर रात 1:00 बजे काबू पाया जा सका। 12 किलोमीटर दूर ठियोग से दो घंटे देरी से एक दमकल वाहन पहुंचा। इससे लोगों में दमकल विभाग के प्रति रोष देखा गया। आग बुझाते हुए उस वाहन में भी पानी खत्म हो गया तो फिर शिमला से अग्निशमन वाहन पहुंचा। तब तक पांच दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन
इसके बाद तीन और गाड़ी चियोग बाजार पहुंचीं, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। जिन दुकानों को आग ने अपनी चपेट में लिया, उनमें अधिकतर किराना, कपड़े, राशन और बिजली के सामान की दुकानें थीं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। इलाके में पानी की कमी के चलते स्थानीय लोग अपने वाहनों में पानी लाकर आग बुझा रहे थे।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि प्रत्येक परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये के अलावा कंबल तिरपाल व खाने-पीने की सामग्री वितरित कर दी गई है। इसके अलावा किस दुकानदार का कितना नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी ली जा रही है।
ठियोग थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दमकल विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, कर्मचारी गाड़ियां लेकर चियोग की ओर निकले। ठियोग से चियोग मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ रात को गाड़ियां पार्क की गई थीं। इस कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई।