{"_id":"4607ff24ab181fb65789906d6dd847a1","slug":"fire-in-plastic-company-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बद्दी के हनुमान चौक के समीप प्लाट नंबर 136 के साथ लगती प्लास्टिक दाना फैक्टरी में अचानक लगी आग से 20 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। यह घटना शनिवार सुबह सवा पांच बजे की है। इस दौरान फैक्टरी बंद थी तथा वहां पर कोई चौकीदार नहीं था।
विज्ञापन
साथ लगती कंपनी के कामगारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तीन फायर टेंडरों के माध्यम से आग पर काबू करने का प्रयास किया। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी संचालक मक्खन सिंह ने बताया कि उसने यहां पर प्लास्टिक का दाना तैयार करने की फैक्टरी लगाई थी। शाम को फैक्टरी बंद करके वह घर चले गए थे। सुबह उन्हें आग लगने की सूचना मिली। आग से तीन मशीनें, पांच टन प्लास्टिक दाना जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। फायर ऑफिसर किशोर कुमार ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि मकान के सीमेंट के पिल्लर भी पिघल गए। मशीनरी नष्ट हो गई। कमरे के बाहर खड़े ट्रैक्टर के टायर जल गए। इस अग्निकांड से करीब 20 लाख की संपत्ति राख हो गई है। जबकि फैक्टरी के साथ लगती अन्य कंपनियों को सुरक्षित बचा लिया गया।