फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire in flour mill in hamirpur of himachal pradesh

हिमाचल: हमीरपुर में आग लगने से आटा चक्की जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 01 May 2022 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 May 2022 11:01 AM IST
सार

तहसीलदार बमसन डॉ. आशीष शर्मा के निर्देश पर पटवार सर्कल सिसवा के पटवारी रवि कुमार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि आग लगने से पीड़ित रोशन लाल का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
fire in flour mill in hamirpur of himachal pradesh
हमीरपुर में आटा चक्की में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में तहसील टौणी देवी की पंचायत बारीं मंदिर में एक आटा चक्की का भवन जलकर राख हो गया। इस घटना में बग्गी गांव के रोशन लाल पुत्र मुंशी राम को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इस आटा चक्की के साथ बारीं गांव की कई यादें जुड़ी हुई हैं। करीब पचास साल पुरानी इस आटा चक्की के जलने से गांव वासी मायूस हैं। मौके पर दमकल, पुलिस विभाग के कर्मचारी, स्थानीय युवाओं और लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।  
विज्ञापन


 आटा चक्की के साथ ही आरा मशीन तथा एक थ्रेशर मशीन भी थी। आरा मशीन के साथ रखी सभी इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। दो मंजिला स्लेटपोश भवन में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक दिख रही थीं। दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब राख हो गया था। तहसीलदार बमसन डॉ. आशीष शर्मा के निर्देश पर पटवार सर्कल सिसवा के पटवारी रवि कुमार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि आग लगने से पीड़ित रोशन लाल का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नियमों के तहत पीड़ित को फौरी राहत दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed